कुलदीप हुड्डा को कांग्रेस पार्टी ने किया निष्कासित

By  Arvind Kumar January 15th 2020 01:35 PM

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं सांसद कुमारी सैलजा ने पूर्व जिला पार्षद कुलदीप हुड्डा (गंगाना) को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. अजय चौधरी ने यह जानकारी दी है।

डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि कुलदीप हुड्डा को हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में बड़ोदा विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी कृष्ण हुड्डा का विरोध करने और पार्टी विरोधी कार्यवाहियों में शामिल होने के कारण कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तुरंत प्रभाव से निष्कासित किया गया है। उन्होंने बताया कि कुलदीप हुड्डा सोनीपत जिला के गांव गंगाना के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें: 25 से कम बच्चों वाले स्कूलों को बंद करेगी हरियाणा सरकार

---PTC NEWS---

Related Post