Up election election कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी, 16 महिलाओं को थमाया टिकट

By  Vinod Kumar January 20th 2022 01:08 PM -- Updated: January 20th 2022 01:12 PM

यूपी विधानसभा चुनाव के लि कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में 41 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में 16 महिलाओं को टिकट दिया गया है। प्रियंका गांधी पहले ही 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने का एलान कर चुकी हैं।

आगरा छावनी से सिकंदर वाल्मीकि को प्रत्याशी बनाया गया है। अरुण वाल्मीकि के परिवार से मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा था कि वाल्मीकि समाज को कांग्रेस टिकट देगी। फतेहपुर सीकरी से हेमंत चाहर को टिकट दिया गया है.

इससे पहले कांग्रेस ने अपने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची बीते गुरुवार को जारी की जिसमें विशेष रूप से 50 महिला उम्मीदवारों को जगह दी गई थी। पार्टी ने आराधना मिश्रा 'मोना', पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद के साथ ही सदफ़ जाफर और विभिन्न क्षेत्रों में संघर्षरत कई अन्य महिलाओं को टिकट दिया है।

उन्नाव से गैंगरेप मामले की पीड़िता की मां आशा सिंह को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही हाथरस गैंगरेप के पीड़ित परिवार को भी कांग्रेस ने टिकट की पेशकश की थी, लेकिन परिवार ने कांग्रेस की पेशकश को ठुकरा दिया था।

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें और अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। 10 मार्च को नतीजे घोषित होंगे। यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए सभी पार्टियां जोर लगा रही है।

 

 

Related Post