पाकिस्तान और आतंकियों की भाषा बोलती है कांग्रेस, हिसार में बोले सीएम

By  Arvind Kumar April 30th 2019 10:17 AM

हिसार। (संदीप सैणी) मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हिसार में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। ऑटो मार्केट की विश्वकर्मा धर्मशाला में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह के पक्ष में वोट देने की अपील करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर राजनीतिक हमला किया। यह भी पढ़ें : कांग्रेस की सरकार बनने पर किसान को कर्ज न चुकाने पर नहीं होगी जेल : राहुल गांधी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान और आतंकवादियों की भाषा बोलती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मेनिफेस्टो देश के टुकड़े करने वाला है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ देश के टुकड़े करने पर तुली है। [caption id="attachment_289207" align="aligncenter" width="700"]CM Manohar Lal मुख्यमंत्री की जनसभा में उपस्थित लोग[/caption]

वहीं मुख्यमंत्री ने बीजेपी प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने जनसभा में मौजूद कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा कि वो बृजेंद्र सिंह की जीत सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ेंकैप्टन से निकम्मा मुख्यमंत्री नहीं हो सकता : सुखबीर सिंह बादल

Related Post