लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, 14 से होंगी ताबड़तोड़ रैलियां

By  Arvind Kumar February 7th 2019 10:26 AM -- Updated: February 7th 2019 10:27 AM

सिरसा। (सुरेंद्र सावंत) आगामी लोकसभा चुनावों के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसी के चलते कांग्रेस ने 14 फरवरी के बाद प्रदेश में रैलियां करने का फैसला लिया है। सिरसा में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने बताया कि 14 फरवरी के बाद पूरे हरियाणा में संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस की रैलियां आयोजित की जाएंगी और कांग्रेस को मजबूती प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा व विधानसभा के चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने दावा किया कि आज प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है।

Ashok Tanwar प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में है माहौल : अशोक तंवर

यह भी पढे़ं : अभय चौटाला की मायावती से हुई बात, इनेलो-बसपा गठबंधन पर दिया यह बयान

दरअसल अशोक तंवर सिरसा के कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद मीडिया से रूबरू हुए थे। इस दौरान अशोक तंवर ने भाजपा पर निशाना साधा और भाजपा को झूठ, जुमला व विश्वासघात की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ हो सकते हैं।

Ashok Tanwar कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए तैयार : अशोक तंवर

अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने आगामी लोकसभा की 10 की 10 सीटों पर जीत हासिल करने का दावा किया। साथ ही उन्होंने इनेलो-बसपा गठबंधन पर भी चुटकी ली और कहा कि गठबंधन के बावजूद जींद उपचुनाव में महज 3400 ही वोट प्राप्त किए।

यह भी पढ़ेंनिशान सिंह बोले- इनेलो नेताओं का हिल गया है मानसिक संतुलन

Related Post