उपचुनाव: सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त

By  Arvind Kumar November 10th 2020 08:52 AM -- Updated: November 10th 2020 08:58 AM

चंडीगढ़। हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। मतगणना को लेकर काउंटिंग स्टेशनों के बाहर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। बरोदा की बात करें तो यहां सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना हो रही है। कुछ देर में ही उपचुनाव के रुझान सामने आ जाएंगे।

Baroda By Election उपचुनाव: सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त

बता दें कि बरोदा उपचुनाव में 68 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां से कुल 14 उम्मीदवार मैदान में है। बीजेपी की ओर से योगेश्वर दत्त, कांग्रेस की ओर से इंदुराज नरवाल और इनेलो की ओर से जोगेंद्र मलिक मैदान में है।

यह भी पढ़ें- भूपेंद्र हुड्डा ने विधानसभा स्पीकर के बयान पर दी प्रतिक्रिया, कही ये बात

Baroda By Election उपचुनाव: सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त

बरोदा विधानसभा क्षेत्र को कांग्रेस व इनैलो का गढ़ कहा जाता रहा है। यहां पर 13 चुनावों में एक बार को छोड़कर शेष 12 चुनावों में कांग्रेस व चौ. देवीलाल व चौ.ओमप्रकाश चौटाला समर्थित उम्मीदवारों ने ही जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा: शादियों का ‘शौकीन’ NRI दूल्हा गिरफ्तार

Baroda By Election उपचुनाव: सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त

बता दें कि यह उप-चुनाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और अभी तक इस सीट से भाजपा जीत दर्ज नहीं कर पाई है।

Related Post