विस चुनाव: आज खुलेगा 1169 उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा

By  Arvind Kumar October 23rd 2019 03:41 PM

चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव-2019 को लेकर हुए मतदान के बाद अब प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर भाग्य आजमा रहे 1169 उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा खुलेगा। आज (वीरवार) हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना होने वाली है। मतगणना का काम सुबह 8 बजे से ही शुरू हो जाएगा। सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना में जीत का सेहरा किसके सिर सजेगा यह दोपहर तक तय हो जाएगा।

Vote Counting विस चुनाव: आज खुलेगा 1169 उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा

इस बार विधानसभा चुनाव में 1169 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें से 1064 पुरुष और 105 महिला उम्मीदवार हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में 68.30 फीसदी मतदान हुआ है। पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार कम मतदान हुआ है। 2014 के चुनावों में 76.54 प्रतिशत मतदान हुआ था।

यह भी पढ़ें : हरियाणा विधानसभा चुनाव के सबसे सटीक नतीजे, क्लिक पर हर अपडेट

---PTC NEWS---

Related Post