विधान सभा में कोविड वैक्सीनेशन सोमवार से, पहले कर्मचारियों फिर परिजनों का होगा टीकाकरण

By  Arvind Kumar May 22nd 2021 07:57 PM -- Updated: May 22nd 2021 08:06 PM

चंडीगढ़। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने विधान सभा सचिवालय के कर्मचारियों को कोविड-19 से बचाने के पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। इसके लिए सचिवालय के सभी कर्मचारियों और उनके परिजनों का वेक्सिनेशन करवाया जाएगा। यह वेक्सिनेशन सोमवार से विधान सभा परिसर में ही होगा। इसके लिए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग और विधान सभा सचिवालय ने तैयारी पूरी कर ली है।

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि विधान सभा सचिवालय का प्रत्येक कर्मचारी और उनके परिजन उनके पारिवारिक सदस्य की तरह हैं। उनके स्वास्थ्य की चिंता करना उनका दायित्व है। इसके मद्देनजर विधान सभा के कर्मचारियों और उनके परिजनों का कोरोना से बचाव के लिए विधान सभा में वेक्सिनेशन की विशेष व्यवस्था की जा रही है। सोमवार से यह वेक्सिन कर्मचारियों और अधिकारियों को लगेगी। उसके बाद अगले दिनों में उनके परिजनों को भी टीकाकरण के लिए विधान सभा बुलाया जाएगा।

WHO worried about uncontrolled corona in India, said – second year of epidemic is fatal for the worldयह भी पढ़ें: हुड्डा बोले- किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस ले सरकार

यह भी पढ़ें: MSMEs को 15 दिन में उद्योग शुरू करने की इजाजत दे रही है हरियाणा सरकार – डिप्टी सीएम

इस व्यवस्था के तहत पहले 18 से 45 आयु वर्ग के कर्मचारियों का टीकाकरण होगा। इसके लिए कर्मचारियों ने व्यक्तिगत रूप से पंजीकरण करवाया है। विधान सभा सचिवालय ने प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिख कर विधान सभा परिसर में टीकाकरण की व्यवस्था करने को कहा है। इस पत्र पर कार्यवाही करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दो डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी इस कार्य के लिए लगा दी है।

COVID-19 vaccine : side effects of Covishield, Covaxin, Sputnik V and which is more effectiveगौरतलब है कि विधानसभा कर्मचारियों को कोरोना से बचाने के लिए यहां 50 फीसदी कर्मचारियों को ही ड्यूटी पर बुलाया जा रहा है। इन सभी कर्मचारियों को मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए विशेष हिदायतें जारी की गई हैं। इसके अलावा परिसर को नियमित रूप से सेनिटाइज किया जाता है।

Related Post