आचार संहिता हटते ही हरियाणा सरकार का कर्मचारियों को तोहफा

By  Arvind Kumar May 27th 2019 02:05 PM -- Updated: May 27th 2019 02:06 PM

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता हटते ही हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 9 से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया है। इसके मिलने से कर्मचारियों को हर महीने 35 करोड़ का लाभ होगा।

Abhimanyu Tweet आचार संहिता हटते ही हरियाणा सरकार का कर्मचारियों को तोहफा

वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने जानकारी देते हुए बताया कि बढ़ा हुआ भत्ता 1 जनवरी 2019 से मिलेगा। उन्होंने बताया कि राज्य के सेवानिवृत कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी 9 से बढ़ाकर 12% किया गया है। रिटायर कर्मियों को हर महीने 17.7 करोड़ का लाभ होगा।

यह भी पढ़ेंजनसंख्या नियंत्रण को कानून लाए सरकार, तीसरे बच्चे को ना मिले ये अधिकार : रामदेव

—-PTC NEWS—

पीटीसी की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें यू ट्यूब चैनल

Related Post