दिल्ली विधानसभा चुनाव: आप, बीजेपी और कांग्रेस के बीच रहेगा मुकाबला

By  Arvind Kumar January 7th 2020 01:52 PM -- Updated: January 7th 2020 01:53 PM

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगल बज चुका है। ऐसे में तमाम सियासी दलों की गतिविधियां भी तेज हो गई है। यहां मुख्यत मुकाबला, आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच रहने वाला है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटें मिली थीं। भाजपा ने 3 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।

Delhi Assembly Elections: fight between AAP, BJP and Congress

दिल्ली विधानसभा में 58 सामान्य और 12 आरक्षित सीटें हैं। दिल्ली में 1 करोड़ 46 लाख 92 हजार 136 वोटर हैं। इस चुनाव में दिल्ली में 2689 जगहों पर वोटिंग होगी। चुनाव के लिए 13 हजार 757 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद अब कोई लोकलुभावन घोषणा भी नहीं हो सकेगी

यह भी पढ़ें: दुनिया के टॉप 20 लोगों में दुष्यंत चौटाला, फोर्ब्स की टॉप-20 की सूची में शामिल

दिल्ली में चुनाव का शेड्यूल

कुल सीटें 70

नोटिफिकेशन 14 जनवरी

नामांकन की आखिरी तारीख 21 जनवरी

स्क्रूटनी 22 जनवरी

नाम वापसी आखिरी तारीख 24 जनवरी

मतदान की तारीख 8 फरवरी

नतीजा 11 फरवरी

वोटर 1.46 करोड़

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे (70 सीट)

पार्टी सीट वोट शेयर

आप 67 54.30%

भाजपा 3 32.10%

कांग्रेस 0 9.60%

कुल वोटर : 1,33,13,295

वोट पड़े : 89,36,159 (67.1%)

यह भी पढ़ेंदिल्ली विधानसभा चुनाव: आचार संहिता लागू, इस दिन होगा मतदान

 ---PTC NEWS---

Related Post