आज सिंघु बॉर्डर जाएंगे केजरीवाल, किसानों के लिए की गई तैयारियों का लेंगे जायजा

By  Arvind Kumar December 7th 2020 09:23 AM -- Updated: December 7th 2020 09:24 AM

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सिंघु बॉर्डर जाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली सरकार के अन्य मंत्री भी जाएंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री सिंघु बॉर्डर पर किसानों के लिए गईं तैयारियों का जायज़ा लेंगे।

Singhu Border आज सिंघु बॉर्डर जाएंगे केजरीवाल, किसानों के लिए की गई तैयारियों का लेंगे जायजा

गौर हो कि कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। किसान पिछले 12 दिनों से तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि किसानों की सरकार से बातचीत भी चल रही है लेकिन अभी तक बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला है।

Singhu Border आज सिंघु बॉर्डर जाएंगे केजरीवाल, किसानों के लिए की गई तैयारियों का लेंगे जायजा

यह भी पढ़ें- किसानों के भारत बंद को अकाली दल ने दिया समर्थन

यह भी पढ़ें- मंदिर में माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं का ऑटो हुआ हादसे का शिकार

उधर कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर सुरक्षा बल तैनात है। कल किसानों द्वारा भारत बंद का ऐलान भी किया गया है। ऐसे में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

Singhu Border आज सिंघु बॉर्डर जाएंगे केजरीवाल, किसानों के लिए की गई तैयारियों का लेंगे जायजा

किसान यूनियनों की तरफ से भारतबंद में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। इस बीच किसानों को कई राजनैतिक दलों का समर्थन भी मिल रहा है। शिरोमणि अकाली दल सहित कांग्रेस और आम आदमी पार्टी किसानों के भारत बंद के समर्थन में है।

Related Post