Delhi Metro और DTC बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी महिलाएं

By  Arvind Kumar June 3rd 2019 02:59 PM

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। अब दिल्ली में महिलाएं Delhi Metro और DTC बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि अगले 2-3 महीने में इस नियम को लागू कर दिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित माना गया है। ऐसे में सभी डीटीसी बसों और मेट्रो में महिलाओं का सफर फ्री किया जाएगा।

Arvind Kejriwal 1 मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि अगले 2-3 महीने में इस नियम को लागू कर दिया जाएगा।

वहीं केजरीवाल ने इस दौरान बताया कि दिल्ली में लगभग 70 हज़ार जगहों को चिन्हित करने का काम पूरा कर लिया गया है। इन जगहों पर 8 जून से CCTV कैमरे लगने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि अन्य जगहों को भी चिन्हित कर जल्द ही CCTV कैमरे लगने का काम पूरा कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हुड्डा बोले- भाजपा की जीत के चर्चे कम, मेरी हार की चर्चा ज्यादा

—-PTC NEWS—

पीटीसी की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें यू ट्यूब चैनल

Related Post