महाराष्ट्र में शिंदे गुट ने हासिल किया बहुमत, शरद पवार का दावा 5-6 महीनों में गिर जाएगी सरकार

By  Vinod Kumar July 4th 2022 12:03 PM

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार सदन में विश्वासमत प्रस्ताव पास हो गई है। फ्लोर टेस्ट के लिए दो दिन का विशेष विधानसभा सत्र बुलाया गया था। विश्वासमत प्रस्ताव में आज वोटिंग के दौरान शिंदे सरकार ने बहुमत हासिल कर लिया है। शिंगे गुट को विधानसभा में 164 विधायकों का समर्थन मिला है।

विपक्ष के चार विधायक वोट नहीं कर पाए। इन विधायकों में कांग्रेस के अशोक चव्हाण, विजय वडेट्टीवार और NCP के अन्ना बंसोडे, संग्राम जगताप शामिल रहे। ये चारों सदन पहुंचने में लेट हो गए थे। इसके बाद इन्हें सदन के अंदर नहीं जाने दिया गया।

शिवसेना विधायक संतोष बांगड़ ने भी शिंदे सरकार के समर्थन में वोट डाला। संतोष बांगड़ आज ही उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर शिंदे गुट में शामिल हुए हैं। इसके अलावा PWPI के श्याम सुंदर ने भी एकनाथ शिंदे सरकार के पक्ष में वोट डाला।

Balasaheb Thackeray's Sena supporting culprits of the Mumbai blast: Eknath Shinde

इससे पहले विधानसभा में विपक्ष ने ध्वनिमत से बहुमत प्रस्ताव को पारित करने पर विरोध जताया था। इसके बाद वोटिंग के जरिए फ्लोर टेस्ट किया गया। इसमें दोनों गुटों के विधायकों को अलग-अलग बैठाकर हेडकाउंट किया गया। इसमें एकनाथ शिंदे गुट को 164 वोट मिले। स्पीकर के वोट को काउंट नहीं किया गया नहीं तो वोटों की संख्या 165 पहुंच जाती।

वहीं, एनसीपी नेता शरद पवार ने दावा किया कि शिंदे सरकार 5-6 महीने ही चल पाएगी। उन्होंने अपने विधायकों को सलाह देते हुए कहा कि वो मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहें। पवार ने ये भी कहा कि शिंदे का समर्थन कर रहे कई बागी विधायक मौजूदा स्थिति से खुश नहीं है। विभागों का बंटवारा होने के बाद इन सभी का असंतोष देखने को मिलेगा जिसका नतीजा सरकार गिरना साबित होगा।

Related Post