बीजेपी के स्टार प्रचारक Manoj Tiwari के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग

By  Arvind Kumar April 9th 2019 10:06 AM -- Updated: April 9th 2019 10:13 AM

नई दिल्ली। बीजेपी के स्टार प्रचारक व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग करवानी पड़ी। मनोज तिवारी उत्तराखंड के खटीमा में एक रैली को संबोधित कर देहरादून लौट रहे थे। इस दौरान उनके हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई। जानकारी के अनुसार मौसम खराब होने के चलते मनोज तिवारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है।

Manoj Tiwari मनोज तिवारी एक रैली को संबोधित कर दूसरी रैली के लिए रवाना हुए थे।

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) उत्तराखंड में बीजेपी (BJP) के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं। उत्तराखंड के 5 सदस्यीय लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 11 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इसी के चलते यहां चुनावी प्रचार जोर-शोर से चला हुआ है।

यह भी पढ़ें : …तो ‘नेताजी’ को जूते मारकर गांव से बाहर निकालेंगे ग्रामीण

Related Post