मेट्रो स्टेशन पर सादी वर्दी में खड़ी थी महिला पुलिस, मनचलों ने कहा- 'आ चलती क्या?'

By  Arvind Kumar September 9th 2021 06:07 PM -- Updated: September 9th 2021 06:14 PM

फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस ने मेट्रो स्टेशन से तीन मनचलों को पकड़ा है। ये तीनों महिलाओं पर फब्तियां कस रहे थे लेकिन सादी वर्दी में खड़ी महिला पुलिस को जब इन्होंने फब्तियां कसी तो ये बच नहीं पाए। महिला पुलिस इन आरोपियों को अपने साथ थाने ले आई और जमकर इनकी खातिरदारी की।

यह भी पढ़ें- किसानों और प्रशासन में नहीं बनी बात, जारी रहेगा धरना

यह भी पढ़ें- गेहूं, जौ, चने की MSP में नाममात्र 2% की बढ़ोत्तरी किसानों के साथ मजाक: हुड्डा

इस पूरे घटनाक्रम की फरीदाबाद पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है। फरीदाबाद पुलिस के फेसबुक पेज पर इस घटना को जिस तरीके बयां किया उसको लेकर हर कोई अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहा है। एक बार आप भी पढ़ें फरीदाबाद पुलिस ने किस तरह से इस घटनाक्रम का जिक्र किया है।

वहीं फरीदाबाद पुलिस ने महिलाओं पर फब्तियां कसने वालों को सावधान रहने की चेतावनी दी है। पुलिस प्रशासन की ओर से सिविल ड्रेस में महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है जो मनचलों पर नजर रख रही हैं। इनकी तैनाती स्कूल, कॉलेजो, पार्कों व अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सिविल ड्रेस में की गई है।

Related Post