ममता बनर्जी से मिले किसान नेता राकेश टिकैत, किसान आंदोलन सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

By  Arvind Kumar June 9th 2021 06:48 PM

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किसान आंदोलन को समर्थन दिया हुआ है। इस बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत बुधवार को ममता बनर्जी से मिले। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच किसान आंदोलन सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

राकेश टिकैत ने बैठक बाद कहा कि मुख्यमंत्री ने हमें आश्वासन दिया कि वह किसान आंदोलन का समर्थन करना जारी रखेंगी। इस आश्वासन के लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को आदर्श राज्य के रूप में काम करना चाहिए और किसानों को अधिक लाभ दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें– खेत व खलिहान को नष्ट करने में जुटी है भाजपा-जजपा सरकार: सुरजेवाला

यह भी पढ़ें– सपा नेता अखिलेश यादव के बदले सुर, लगवाएंगे वैक्सीन

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान किसान नेता टिकैत ने तृणमूल कांग्रेस के लिए प्रचार किया था। इसके साथ ही ममता बनर्जी भी समय-समय पर किसान आंदोलन के समर्थन में आवाज उठाती रही हैं। टीएमसी के कई सांसद भी दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन के मंचों पर पहुंचे थे।

Related Post