किसानों का चक्का जाम आज, भारी पुलिस बल की तैनाती

By  Arvind Kumar February 6th 2021 09:53 AM -- Updated: February 6th 2021 09:54 AM

नई दिल्ली। तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान लगातार आंदोलनरत है। इस बीच आज किसान संगठनों ने चक्का जाम का कॉल दिया है। किसान नेता राकेश टिकैत के मुताबिक सिर्फ 2 राज्यों में चक्का जाम नहीं होगा। ये 2 राज्य हैं- उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड। इन 2 राज्यों और दिल्ली को छोड़कर पूरे देश में चक्का जाम होगा।

Chakka Jaam call by farmers किसानों का चक्का जाम आज, भारी पुलिस बल की तैनाती

चक्का जाम के संबंध में संयुक्त किसान मोर्चा ने कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

1. देश भर में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जाम किया जाएगा।

2. इमरजेंसी और आवश्यक सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, स्कूल बस आदि को नहीं रोका जाएगा।

3. चक्का जाम पूरी तरह से शांतिपूर्ण और अहिंसक रहेगा। प्रदर्शनकारियों को निर्देश दिए जाते है कि वे इस कार्यक्रम के दौरान किसी भी अधिकारी, कर्मचारियों या आम नागरिकों के साथ किसी भी टकराव में शामिल न हो।

Chakka Jaam call by farmers किसानों का चक्का जाम आज, भारी पुलिस बल की तैनाती

4. दिल्ली NCR में कोई चक्का जाम प्रोग्राम नहीं होगा क्योंकि सभी विरोध स्थल पहले से ही चक्का जाम मोड में हैं। दिल्ली में प्रवेश करने के लिए सभी सड़कें खुली रहेंगी, सिवाय उनके, जहां पहले से ही किसानों के पक्के मोर्चे लगे हुए है।

5. 3 बजे 1 मिनट तक हॉर्न बजाकर, किसानों की एकता का संकेत देते हुए, चक्का जाम कार्यक्रम संपन्न होगा।

Chakka Jaam call by farmers किसानों का चक्का जाम आज, भारी पुलिस बल की तैनाती

वहीं किसानों ने जनता से अपील की है कि वे अन्नदाता के साथ अपना समर्थन और एकजुटता व्यक्त करने के लिए इस कार्यक्रम में शामिल हों। किसानों के चक्का जाम को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अकेले दिल्ली में दिल्ली पुलिस, अर्धसैनिक और रिजर्व बलों के लगभग 50,000 कर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस ने कम से कम 12 मेट्रो स्टेशनों को भी अलर्ट पर रखा है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली हिंसा में वांछित दीप सिद्धू और उसके साथियों की सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

Related Post