करनाल में महापंचायत के लिए जुटने लगे किसान, बोले- लाठी और गोली से नहीं डरेंगे

By  Arvind Kumar September 7th 2021 10:59 AM

करनाल। करनाल में किसानों की महापंचायत के लिए किसान इकट्ठा होने शुरू हो गए हैं। धीरे-धीरे अनाज मंडी शेड के नीचे किसानों की गिनती बढ़ने लगी है। जिले के किसान नेता यहां पहुंच चुके हैं। वहीं जल्दी ही संयुक्त किसान मोर्चा के नेता और अन्य किसान भी यहां पहुंच जाएंगे।

इस बीच हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने करनाल में किसान महापंचायत पर कहा कि प्रशासन के पुख़्ता बंदोबस्त हैं। किसी को भी क़ानून हाथ मे नहीं लेने दिया जाएगा। हमारी किसान भाइयों से अपील भी है कि वो अपनी जनसभा करना चाहते हैं तो करें। परन्तु शांतिपूर्ण तरीके से करें।

Farmers set to gherao Karnal Mini-Secretariat, hold mahapanchayat; Internet suspendedयह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत, कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग दोहराई

यह भी पढ़ें- पंचकूला में सभी पात्र व्यक्तियों को लगी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

Related Post