कांग्रेस ने पहले देश बेचा, सत्ता चली गई तो अब टिकटें बेच रहे हैं : योगी आदित्यनाथ

By  Arvind Kumar October 11th 2019 04:47 PM

पंचकूला। (उमंग श्योराण) हरियाणा में बीजेपी के स्टार प्रचारकों की रैलियां जारी हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरियाणा के कालका पहुंचे और यहां भाजपा प्रत्याशी लतिका शर्मा और पंचकूला से भाजपा के प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को भारत माता की जय बोलने में शर्म आती है। जब देश के रक्षा मंत्री फ्रांस में राफेल की पूजा कर रहे थे, तो कांग्रेस के लोग उनका मजाक बना रहे थे। जब देश का गौरव बढ़ रहा हो, तो ये लोग मजाक बनाते हैं। कांग्रेस को अच्छा नहीं लगता जब देश का गौरव बढ़े।

Yogi Adtiyanath 2 कांग्रेस ने पहले देश बेचा, सत्ता चली गई तो अब टिकटें बेच रहे हैं : योगी आदित्यनाथ

वहीं योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धारा 370 को समाप्त करने पर कांग्रेस बोलती थी कि देश में खून की नदियां बह जाएंगी, लेकिन एक पटाखा तक नहीं फूटा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 370 का विरोध किया। जब महिलाओं के सम्मान के लिए तीन तलाक को समाप्त किया गया, तब कांग्रेस इसका विरोध कर रही थी।इसलिए कांग्रेस को देश के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है, उसे तो केवल राजनीति करनी है।

Yogi Adtiyanath 1 कांग्रेस ने पहले देश बेचा, सत्ता चली गई तो अब टिकटें बेच रहे हैं : योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2जी के बाद दामाद जी ने बड़े-बड़े घोटाले किए। हरियाणा के गुरुग्राम से लेकर पंचकूला तक जमीन घोटाले पूरे देश में चर्चा बने हुए हैं। दामाद जी ने कोई जमीन नहीं छोड़ी। योगी आदित्यनाथ यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले देश को बेचा। जब देश की सत्ता उनके हाथ से चली गई, तो उन्होंने अपनी पार्टी की टिकटें बेचना शुरू कर दी। पार्टी के नेता ही लगातार आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा टिकटें बेची गईं हैं। इसलिए जिस पार्टी का स्वयं कोई भविष्य नहीं है, वह दूसरों के बारे में क्या सोचेगी। योगी आदित्यनाथ ने लोगों से ज्ञान चंद गुप्ता और लतिका शर्मा के पक्ष में मतदान की अपील की।

यह भी पढ़ेंटिकट बंटवारे में अनदेखी से नाराज इस नेता ने छोड़ी कांग्रेस, जल्द लेंगे अगला फैसला

---PTC NEWS---

Related Post