यहां 10 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना, कैंटीन का उद्घाटन
Arvind Kumar
June 17th 2020 02:22 PM --
Updated:
June 17th 2020 02:24 PM
कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) अब अनाज मंडी में किसानों और मजदूरों को 10 रुपए में भरपेट खाना मिलेगा। थानेसर नई अनाज मंडी में अटल किसान मजदूर कैंटीन का उद्घाटन भाजपा के सांसद नायब सैनी और थानेसर से विधायक सुभाष सुधा ने कर दिया है। उद्घाटन से पहले शहीद हुए जवानों के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।