हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन, 3 बजे नरवाना में होगा अंतिम संस्कार

By  Arvind Kumar January 20th 2020 11:58 AM -- Updated: January 20th 2020 12:13 PM

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री व कैथल के पूर्व विधायक शमशेर सिंह सुरजेवाला का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और तीन दिनों से एम्स दिल्ली में दाखिल थे। वहीं पर उन्होंने आखिरी सांस ली।

Former Haryana Pradesh Congress Committee chief Shamsher Singh Surjewala passed away शमशेर सिंह सुरजेवाला कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के पिता थे।

शमशेर सिंह सुरजेवाला कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के पिता थे। शमशेर सिंह सुरजेवाला का 3 बजे नरवाना में अंतिम संस्कार किया जाएगा। शमशेर सिंह सुरजेवाला के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने दुख प्रकट किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी रणदीप सुरजेवाला को सांत्वना देने अस्पताल पहुंचे हैं।

Former Haryana Pradesh Congress Committee chief Shamsher Singh Surjewala passed away हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन, 3 बजे नरवाना में होगा अंतिम संस्कार

बता दें कि शमशेर सिंह ने पांच बार विधानसभा का चुनाव जीता था। वहीं, 1992 में उन्होंने लोकसभा का चुनाव भी जीता था। वो अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी थे।

यह भी पढ़ें : JP Nadda की भाजपा अध्यक्ष पद पर ताजपोशी आज, जानिए कैसे पहुंचे इस मुकाम तक

---PTC NEWS---

Related Post