अशोक अरोड़ा के साथ ये दिग्गज नेता भी हुए कांग्रेस में शामिल

By  Arvind Kumar September 16th 2019 10:22 AM -- Updated: September 16th 2019 10:25 AM

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तमाम नेता अपना सियासी भविष्य गढ़ने में लगे हैं। इसी के चलते इन दिनों नेताओं में दल बदलने की होड़ लगी हुई है। हरियाणा में भी कई दिग्गज नेताओं ने अपना पासा पलटते हुए एक कांग्रेस में शामिल होकर अपने भविष्य सुरक्षित करने की कोशिश की है।

Ashok Arora 1 अशोक अरोड़ा के साथ ये दिग्गज नेता भी हुए कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में INLD के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्वमंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री व मौजूदा विधायक जय प्रकाश, पूर्वमंत्री सुभाष गोयल, ExMLA प्रदीप चौधरी और गगनजीत संधू शामिल है। सभी ने रविवार शाम नई दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

Hooda Ashok Arora

बता दें कि इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने हाल ही में पार्टी से अपना इस्तीफा दिया था। उसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि अरोड़ा कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। रविवार को उन्होंने नई दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ले ली।

यह भी पढ़ें :  फरीदाबाद से कांग्रेस ने किया चुनावी शंखनाद, शैलजा और हुड्डा ने भरा कांग्रेस की वापसी का दम

---PTC NEWS---

Related Post