पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने दिया भारत को 5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का मंत्र

By  Arvind Kumar September 8th 2019 04:30 PM -- Updated: September 8th 2019 04:31 PM

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत को 5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए अच्छी तरह से सोची-समझी रणनीति की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उदारीकरण की नीतियों पर खड़े किए गए आर्थिक सुधारों को जारी रखना समय की मांग है। इसे लेकर रणनीति बनाकर भारत को 5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाया जा सकता है। [caption id="attachment_337755" align="aligncenter" width="700"]economy पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने दिया भारत को 5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का मंत्र[/caption] दरअसल मनमोहन सिंह जयपुर में एक निजी विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समय हमारी अर्थव्यवस्था धीमी पड़ती दिखती है। उन्होंने कहा कि सरकार को हर स्तर पर संतुलन बनाना चाहिए। गरीबी, सामाजिक असमानता, सांप्रदायिकता और धार्मिक कट्टरवाद तथा भ्रष्टाचार लोकतंत्र के समक्ष कुछ प्रमुख चुनौतियां हैं। यह भी पढ़ें : मोदी सरकार के 100 दिन पूरे, कांग्रेस बोली- बदले की भावना से किया काम ---PTC NEWS---

Related Post