पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आईडी स्वामी का निधन, अंतिम संस्कार में पहुंचे सीएम खट्टर
Arvind Kumar
December 16th 2019 01:50 PM --
Updated:
December 16th 2019 03:30 PM
करनाल। (डिंपल चौधरी) फरीदाबाद के मैट्रो अस्पताल में उपचार के दौरान पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आईडी स्वामी का देहांत हो गया। देहांत के बाद, आज उनके संस्कार में शोक व्यक्त करने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास, सांसद संजय भाटिया समेत बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे। जिला प्रशासन द्वारा राजकीय सम्मान के साथ पूर्व गृह राज्यमंत्री आईडी स्वामी को अंतिम विदाई दी गई।