गिरिराज सिंह बोले- जनसंख्या नियंत्रण आज जरूरत नहीं बल्कि चुनौती बन गया है

By  Arvind Kumar July 11th 2020 02:27 PM -- Updated: July 11th 2020 02:52 PM

नई दिल्ली। विश्व जनसंख्या दिवस पर केंद्रीय मत्स्य ,पशुधन एवं डेयरी उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि जनसंख्या नियंत्रण आज जरूरत नहीं बल्कि चुनौती बन गया है। उन्होंने कहा कि देश को यदि विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में लाना है तो एक कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत है जो सभी लोगों और धर्मों पर एक समान लागू हो।

ट्वीटर पर वीडियो शेयर करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि कभी आबादी एक जरूरत होती है तो कभी यह बोझ बन जाती है। आज भारत के संदर्भ में जनसंख्या बढ़ोतरी विस्फोटक बन गई है। देश की आबादी विश्व की कुल जनसंख्या का 18 प्रतिशत से अधिक है जबकि जमीनी क्षेत्रफल मात्र दो प्रतिशत और पानी केवल चार फीसदी है। यही नहीं भू-जलस्तर लगातार कम भी होता जा रहा है।

Giriraj Singh on World population day 2020 | Hindi News

गिरिराज सिंह ने चीन का जिक्र करते हुए कहा कि आज उसके संपन्न होने के पीछे 1979 में वहां लाया गया जनसंख्या नियंत्रण कानून है। चीन में यह कानून नहीं होता तो वहां की आबादी में आज 60 करोड़ का और इजाफा होता।

Giriraj Singh on World population day 2020 | Hindi News

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि देश में बढ़ती आबादी आज हमारे लिये चुनौती बन गई है। यदि हम विकसित देशों के समकक्ष खड़ा होना चाहते हैं तो हमें आबादी को लगाम लगानी होगी और इसके लिए एक कड़े कानून की जरुरत है जो सभी लोगों और धर्मों पर एक समान लागू हो।

---PTC News---

Related Post