गोवा में पिछली बार बीजेपी ने कांग्रेस के नीचे से खींच ली थी सत्ता, क्या इस बार TMC की एंट्री से होगा खेला

By  Vinod Kumar January 8th 2022 05:38 PM

goa assembly election 2022: चुनाव आयोग ने आज पांच राज्यों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूपी में सात चरणों में मतदान होगा तो वहीं, गोवा में सिर्फ एक चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा। गोवा में वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल चार फरवरी 2022 को खत्म हो रहा है। गोवा में 40 विधानसभा सीट हैं।

गोवा विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 21 है। गोवा में पिछली बार साल 2017 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गोवा में क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

UP Assembly Election 2022, Assembly Election 2022, UP Election 2022, hindi news, virtual rallies in UP, BJP, यूपी विधानसभा चुनाव 2022, यूपी चुनाव 2022, बीजेपी वर्चुअल रैली फाइल फोटो

गोवा विधानसभा चुनाव 2017 में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। कांग्रेस 36 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। जिसमें से कांग्रेस ने 17 सीटों पर जीत हासिल की थी। जो बहुतमत के आंकड़े से 4 कम थी। लिहाजा कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी गोवा विधानसभा चुनाव 2017 में 36 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। बीजेपी को 13 सीटों पर जीत मिली थी। गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) 4 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और 3 पर जीत दर्ज की थी। आम आदमी पार्टी 40 सीटों पर लड़ी थी लेकिन एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

इसके बाद बीजेपी ने अपनी सियासी चाल चलते हुए क्षेत्रीय पार्टियों और निर्दलीय विधायकों के साथ सरकार बनाई थी। बीजेपी ने मनोहर परिकर को सीएम बनाया था। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद विपक्ष में बैठी थी।

वहीं, इस बार तृणमूल कांग्रेस भी पहली बार गोवा में हाथ आजमाने उतर रही है। टीएमसी को उम्मीद है कि वह बीजेपी और कांग्रेस का विकल्प बन सकती है। टीएमसी की आक्रामक रणनीति के पीछे प्रशांत किशोर हैं। वहीं बीजेपी गोवा में पिछले 10 साल से सत्ता में हैं जिसके चलते इस बार उसे सत्ता विरोधी लहर का भी सामना करना पड़ रहा है।

Related Post