राज्यपाल ने तीन नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ (Video)

By  Arvind Kumar March 8th 2019 03:17 PM -- Updated: March 9th 2019 11:52 AM

चंडीगढ़। हरियाणा राजभवन में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने तीन नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों सेवानिवृत ले. जनरल कमलजीत सिंह, कमलदीप भंडारी और जय सिंह बिश्नोई को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर और मुख्य सचिव डी. एस. ढेसी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Oath जय सिंह बिश्नोई दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के अध्यक्ष रह चुके हैं

गौरतलब है कि जय सिंह बिश्नोई दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के अध्यक्ष, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य और हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं।

State Information Commissioners सेवानिवृत ले. जनरल कमलजीत सिंह ने भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।

सेवानिवृत ले. जनरल कमलजीत सिंह ने भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।

Kamaldeep Bhandari इसी प्रकार से कमलदीप भंडारी राईट टू सर्विस कमीशन में आयुक्त रही हैं।

इसी प्रकार से कमलदीप भंडारी राईट टू सर्विस कमीशन में आयुक्त रही हैं।

यह भी पढ़ेंतत्वम विला के आसपास के रेवन्यू रास्तों पर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

Related Post