हिमाचल में फिर से हो सकती है सख्ती, अनिल शर्मा पार्टी में स्पष्ट करे स्थिति: जयराम
शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के नए स्वरूप ने दस्तक दे दी है। मामले दोबारा से लगातार बढ़ने लगे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार जल्द प्रदेश में नई बंदिशें लगा सकती है। इसके संकेत मुख्यमंत्री जय ठाकुर ने दे दिए हैं।
[caption id="attachment_487038" align="aligncenter"]
हिमाचल में फिर से हो सकती है सख्ती, अनिल शर्मा पार्टी में स्पष्ट करे स्थिति: जयराम[/caption]
हालांकि प्रदेश में पर्यटन कारोबार और सैलानियों पर रोक लगाने को लेकर मुख्यमंत्री ने साफ इंकार कर दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि चार नगर निगमों में भाजपा की जीत निश्चित है। भाजपा ने तीन नगर निगम बनाएं हैं। जिससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी 7 अप्रैल को करेंगे “परीक्षा पे चर्चा”, वर्चुअल माध्यम से होगा कार्यक्रम
यह भी पढ़ें- बोर्ड परीक्षाओं में इस बार स्थानीय स्टाफ नहीं दे सकेगा ड्यूटी
[caption id="attachment_487040" align="aligncenter"]
हिमाचल में फिर से हो सकती है सख्ती, अनिल शर्मा पार्टी में स्पष्ट करे स्थिति: जयराम[/caption]
वहीं अनिल शर्मा द्वारा सरकार के खिलाफ की जा रही सख्त टिप्पणियों पर जयराम ठाकुर ने कहा कि अनिल शर्मा भाजपा के विधायक हैं, वह पार्टी में अपनी स्थिति स्पष्ट करे।
उन्होंने कहा कि अनिल किसी गलतफहमी में न रहें क्योंकि इस परिवार को लोकसभा चुनावों में मंडी की जनता आईना दिखा चुकी है। जब उनके बेटे को बूथ में भी हार का सामना करना पड़ा था।