सेनापति आगे, वजीर पीछे, खट्टर का आधा कैबिनेट हार की ओर...

By  Arvind Kumar October 24th 2019 12:25 PM

चंडीगढ़। हरियाणा चुनाव के रुझानों में भारी उठापटक चल रही है और इस उठापटक में हरियाणा की खट्टर सरकार का आधा कैबिनेट पीछे चल रहा है। सोनीपत से कविता जैन सुबह 12 बजे तक के रुझानों में 10 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं। बादली से ओम प्रकाश धनखड़ भी करीब 2 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। उधर महेंद्रगढ़ से रामबिलास शर्मा भी करीब करीब 3 हजार के वोटों से पीछे चल रहे हैं। रामबिलास शर्मा को कांग्रेस के राव दान सिंह कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

Congress-BJP सेनापति आगे, वजीर पीछे, खट्टर का आधा कैबिनेट हार की ओर...

राव दान सिंह 12 बजे तक 18 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा रोहतक से भी मनीष ग्रोवर करीब करीब 5 हजार के वोटों से पीछे चल रहे हैं। मनीष ग्रोवर को 12 बजे तक के रुझानों में 13700 वोट मिले हैं जबकि उन्हें कड़ा मुकाबला कांग्रेस के बीबी बत्रा से मिल रहा हैं। बीबी बत्रा 18 हजार से ज्यादा वोट लेकर आगे चल रहे हैं। उधर नारनौंद में कैप्टन अभिमन्यु को जेजेपी के प्रत्याशी रामकुमार गौतम कड़ी टक्कर दे रहे हैं। रामकुमार गौतम को 56 हजार वोट अब तक के रुझानों में मिले हैं जबकि कैप्टन अभिमन्यु को यहां 12 बजे तक के रुझानों में 43 हजार वोट मिले हैं और यहां भी कैप्टन अभिमन्यु हार की तरफ आगे बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ेंVIDEO : टिक टॉक क्वीन राजनीति में फेल, जबरदस्त हार की तरफ सोनाली फोगाट

---PTC NEWS---

Related Post