हरियाणा विस चुनाव: कई मालामाल तो कई ठनठन गोपाल उम्मीदवार

By  Arvind Kumar October 17th 2019 12:41 PM -- Updated: October 17th 2019 12:44 PM

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार तो मैदान में है ही। वहीं अगर उम्मीदवारों की संपत्ति की बात की जाए तो कई उम्मीदवार करोड़पति हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि चुनाव लड़ रहे 42 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। 262 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 50 लाख से 2 करोड़ के बीच, 161 उम्मीदवारों की संपत्ति 2 से 5 करोड़ के बीच और 182 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 5 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

crorapati 1 विस चुनाव: 42 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति, कइयों के पास कुछ भी नहीं

जहां आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार कांग्रेस में सबसे ज्यादा है। वहीं सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार भी कांग्रेस के पास ही है। कांग्रेस में 79, बीजेपी में 79, जेजेपी 62, इनेलो 50 और बीएसपी में 34 उम्मीदवार करोड़पति है।

आपको बता दें कि जेजेपी की तरफ से गुरुग्राम जिले के सोहना सीट से चुनाव लड़ रहे रोहतास सिंह के पास 325 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। भाजपा से हिसार जिले की नारदौंद सीट से चुनाव लड़ रहे कैप्टन अभिमन्यु के पास 170 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार और गुरुग्राम जिले के गुरुग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सुखबीर की संपत्ति 106 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

वहीं कई ऐसे उम्मीदवार भी है जिनके पास कोई संपत्ति नहीं है। आरपीआई (ए) से करनाल जिले के घरौंदा सीट से चुनाव लड़ रहे सतबीर सिंह के पास कोई संपत्ति नहीं है। सोनीपत के राई सीट से निर्दलीय बिजेंदर के पास भी कोई संपत्ति नहीं है। सोनीपत के खरखोड़ा सीट से निर्दलीय हरपाल के पास कोई संपत्ति नहीं है।

Association-for-Democratic-Reforms विस चुनाव: 42 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति, कइयों के पास कुछ भी नहीं

यह भी पढ़ेंविस चुनाव: 117 प्रत्याशियों पर मामले दर्ज, सबसे ज्यादा कांग्रेस के

दरअसल एसोसिएशन ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में उतरे 1169 उम्मीदवारों में से 1138 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया है। इस विश्लेषण से ये जानकारी सामने आई है।

---PTC NEWS---

Related Post