हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू, सबसे पहले सीएम खट्टर ने ली शपथ

By  Arvind Kumar November 4th 2019 02:46 PM

चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बाद पहला सत्र सोमवार को शुरू हो गया। सत्र शुरू होने के साथ ही नए विधायकों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई जा रही है। विधानसभा के कार्यकारी (एक्टिंग) अध्यक्ष डॉ. रघुवीर सिंह कादियान नव चयनित विधायकों को शपथ दिला रहे हैं। सबसे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शपथ ली। उसके बाद दुष्यंत चौटाला ने शपथ ग्रहण की। इसके बाद महिला सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

यह भी पढ़ें : डॉ रघुवीर सिंह कादियान बने विस के कार्यकारी अध्यक्ष, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

---PTC NEWS---

Related Post