VIDEO : फरीदाबाद में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं, मुख्यमंत्री को खबर ही नहीं!

By  Arvind Kumar June 27th 2019 02:43 PM -- Updated: June 27th 2019 03:44 PM

करनाल/फरीदाबाद। फरीदाबाद में एक कांग्रेस नेता की सुबह सवेरे गोली मारकर हत्या कर दी जाती है लेकिन प्रदेश के मुखिया को दोपहर तक भी इस बात की जानकारी नहीं हैं। कांग्रेस प्रवक्ता की हत्या मामले में जब सीएम से सवाल पूछा गया तो उन्होंने मामले की जानकारी ना होने की बात कही। सीएम का यह बयान दर्शाता है कि सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर कितनी चिंतित है।

हालांकि बाबा राम रहीम के पेरोल को लेकर उन्होंने कहा कि यह सबका आधिकार है। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट डीसी-एसपी को देने को कहा गया है, जांच के बाद जो रिपोर्ट आयेगी उस पर अमल किया जायेगा, कानून के हिसाब से बेल मिलेगी!

राहुल गांधी ने फरीदाबाद के कांग्रेस नेता की हत्या पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि फरीदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता और नेता विकास चौधरी की हत्या एक निन्दनीय, शर्मनाक और दुखद घटना है। यह हरियाणा मे बिगड़ती कानून व्यवस्था का आईना है।

यह भी पढ़ें : VIDEO : हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की गोलियों से भूनकर हत्या

Tanwar फरीदाबाद में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं, मुख्यमंत्री को खबर ही नहीं!

उधर हत्या को लेकर फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि आज प्रदेश में जंगलराज है अगर कानून व्यवस्था होती तो इतना बड़ा हमला नहीं होता। आज हमारा एक मजबूत साथी हमारे बीच नहीं रहा। सरकार और पुलिस कब तक यह कत्लेआम देखती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह हत्या एक प्लानिंग के साथ की गई है जिसकी प्रदेश स्तर या सीबीआई स्तर पर उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों को पुलिस का कोई डर नहीं है, पुलिस सिर्फ पैसे वसूलने में ही लगी हुई है और आज कोई भी नागरिक सुरक्षित नहीं है।

—PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Related Post