कुमारी शैलजा को हरियाणा कांग्रेस की कमान मिलने की चर्चाओं पर तंवर ने दी ये प्रतिक्रिया
Arvind Kumar
August 28th 2019 04:36 PM
नई दिल्ली। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बगावती तेवरों के बाद हरियाणा कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं जोरों पर है। चर्चा है कि कुमारी शैलजा को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाया जाएगा। उनकी नियुक्ति के साथ ही साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए जाने की चर्चा है। लेकिन नेतृत्व परिवर्तन की इन चर्चाओं को हरियाणा कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष अशोक तंवर ने अफवाह करार दिया है। उन्होंने कहा कि पांच सालों से नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा हो रही है, लेकिन हुआ कुछ नहीं।