बढ़ती महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का 'हल्ला बोल', चंडीगढ़ में हिरासत में लिए गए हुड्डा समेत कई कार्यकर्ता

By  Vinod Kumar August 5th 2022 02:36 PM

चंडीगढ़: बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने आज देशभर में प्रदर्शन किया। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर हरियाणा कांग्रेस ने भी आज चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में स्थित कार्यालय से राजभवन का घेराव करने के लिए जुलूस के रूप में निकले थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जुलूस को थोड़ी ही दूरी पर चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ते में ही रोक लिया। पुलिस ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान सिंह समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया और बसों में बिठाकर थाने ले आई।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि महंगाई और जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस का पर प्रदर्शन जारी रहेगा। हमारे आंदोलन का दबाया नहीं जा सकता। पुलिस हिरासत में लिए गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ सेक्टर-3 के थाना में लेकर आई। थाने में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

बता दें कि आज कांग्रेस ने देशभर में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हल्ला बोला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आज काले कपड़े पहनकर दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया। सोनिया गांधी भी काली साड़ी में प्रदर्शन में पहुंची।

राहुल गांधी कांग्रेस सांसदों के साथ संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ मार्च निकाल रहे थे। पुलिस ने यहां धारा 144 लगा रखी थी। पुलिस ने कांग्रेस को इस मार्च की अनुमति नहीं दी थी। राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालते समय पुलिस ने राहुल गांधी समेत मार्च को विजय चौक पर ही रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शन में शामिल राहुल गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

 

Related Post