54वां हरियाणा दिवस आज, पीएम मोदी और सीएम खट्टर ने दी बधाई

By  Arvind Kumar November 1st 2019 11:23 AM

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश बने हुए आज 53 साल पूरे हो गए हैं। लंबें संघर्षों के उपरांत देश के 17वें राज्य हरियाणा का गठन 1 नवंबर 1966 को किया गया था। पंजाब से अलग होकर हरियाणा अलग प्रदेश बना था। गठन के बाद से हरियाणा ने विभिन्न क्षेत्रों में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के नागरिकों को बधाई दी है और प्रदेश के विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर रहने की कामना की है।

आपको बता दें कि हरियाणा दिवस पर आज शाम 5 बजे चंडीगढ़ राजभवन में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें : उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम से स्थानीय भाजपाइयों ने बनाई दूरी

---PTC NEWS---

Related Post