हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र समाप्त, सरकार ने पारित किए 10 विधेयक

By  Vinod Kumar March 22nd 2022 06:03 PM -- Updated: March 22nd 2022 06:05 PM

haryana budget session2022: हरियाणा का बजट सत्र आज भारी हंगामे के बीच समाप्त हो गया। सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन की कार्यवाही दो मार्च से शुरू हुई थी तो कि 22 मार्च तक चली। इस दौरान हरियाणा सरकार ने हरियाणा धर्म परिवर्तन विधेयक 2020 बिल समेत कुल 10 विधेयक पारित किए।

हालांकि इन बिलों को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष में काफी गहमागहमी हुई। विशेष तौर पर कृषि कल्याण बिल पर कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया। आखिरी दिन सदन में धर्म परिवर्तन विधेयक 2020 बिल पारित किया गया। वहीं धर्म परिवर्तन बिल का भी कांग्रेस ने विरोध किया। हालांकि सत्तापक्ष ने बहुमत के आधार पर इसे पास कर दिया।

haryana budget session

धर्म परिवर्तन विधेयक पर भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि हरियाणा में सभी धर्मों के लोग रहते हैं। यह बिल लोगों में सामाजिक भेदभाव पैदा करेगा। 1966 से लेकर अब तक प्रदेश में ऐसा कोई मामला नहीं आया। इससे समाज टूटेगा। रघुबीर कादियान ने कहा कि सरकार इस बिल को सिलेक्ट कमेटी के पास भेजे। किरण चौधरी ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि बिल में पावर मिसयूज होगी। ये पॉलिटिकल एजेंडा है। मॉनिरटी को दबाया जाएगा।

haryana Government, budget session, Haryana Legislative Assembly, haryana vidhan sabha, religious conversion bill

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि यह इंटर कास्ट से जुड़ा हुआ नहीं है। 2018 में 21 मुकदमें दर्ज, 2019 में 25 मुकदमें, 2020 में 44, 2021 में 34 मुकदमें दर्ज किए गए। यमुनानगर, गुरुग्राम, पानीपत, फरीदाबाद, पलवल में केस सामने आए है। क्राइम की गंभीरता को लेकर ही बिल लाया जाता है।

ये बिल हुए पारित

हरियाणा विधान सभा बजट सत्र में आज कुल 10 विधेयक पारित किए गए। इनमें हरियाणा अग्निशमन तथा आपातकालीन सेवा विधेयक 2022; हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण विधेयक, 2022; हरियाणा यांत्रिक यान(पथकर-उद्ग्रहण)संशोधन विधेयक2022; हरियाणा जल संसाधन(संरक्षण, विनियमन तथा प्रबंधन) प्राधिकरण(संशोधन) विधेयक 2022; हरियाणा लोक उपयोगिता परिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2022; हरियाणा विनियोग (संख्या 2) विधेयक 2022; हरियाणा सदाचारी बंदी (अस्थाई रिहाई) विधेयक 2022; हरियाणा राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2022; हरियाणा विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन निवारण विधेयक, 2022 और मानव अंग प्रतिरोपण (हरियाणा विधिमान्यकरण) विधेयक, 2022 शामिल हैं।

सीबीआई करेगी चिंतल सोसाइटी हादसे की जांच

सदन के आखिरी दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विधानसभा में बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि चिंतल सोसाइटी में हादसे की जांच राज्य सरकार सीबीआई को देगी। कांग्रेस सरकार के वक्त में चिंतल को लाइसेंस दिया गया था। गुरुग्राम में चिंतल सोसाइटी के हादसे में 2 लोगों की गई थी जान।

Related Post