अनिल विज ने सुरजेवाला को बताया नकारात्मकता से ग्रसित व्यक्ति

By  Arvind Kumar July 8th 2021 03:23 PM -- Updated: July 8th 2021 03:24 PM

अंबाला। केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार अब विपक्ष के निशाने पर है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट का तंज कसा है कि खराबी इंजन में है लेकिन डिब्बे बदले जा रहे हैं। सुरजेवाला के इसी तंज पर अब सूबे के गृह मंत्री अनिल विज ने अपने ही अंदाज में पलटवार किया और सुरजेवाला को किसी मनोवैज्ञानिक से ईलाज करवाने की नसीहत दे डाली।

विज ने सुरजेवाला को नकारात्मकता से ग्रसित व्यक्ति करार दिया। विज ने कहा कि जब इनकी सरकार थी तब ये कितनी बार मंत्री बदलते थे, लेकिन आज हर बात पर कमेंट करना भी बीमारी बन गई है। ऐसे में सुरजेवाला को किसी मनोवैज्ञानिक से अपना ईलाज करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें-  कैबिनेट विस्तार: जानिए किसे कौन सा मंत्रालय मिला है.

यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन

पंजाब कांग्रेस की कलह पर भी हरियाणा के गृह मंत्री ने तंज कसा है। विज ने कहा कि क से कांग्रेस और क से ही कलह, फिर चाहे वो पंजाब हो, हरियाणा हो या कोई और प्रदेश। विज ने कहा कि यह तो कांग्रेस में चलता ही रहेगा क्योंकि अब कांग्रेस टूटने की कगार पर है।

भाजपा और जजपा हरियाणा में अगस्त में तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी हैं। लेकिन किसानों के बढ़ते विरोध के बीच गठबंधन सरकार का ये फैसला कहीं टकराव को और न बढ़ा दे, इस सवाल पर भी गृह मंत्री विज ने प्रतिक्रिया दी। विज ने कहा कि किसान अपना आंदोलन कर रहे हैं सरकार ने उसका कभी ऐतराज नहीं किया, लेकिन किसानों के कारण बाकी पार्टियां अपने कार्यक्रम स्थगित कर दें वो भी ठीक नहीं। विज ने कहा भाजपा अपना प्रोग्राम कर रही है और करेगी।

Related Post