NH पर बने ही-मैन ढाबे को प्रशासन ने किया सील, अभिनेता धर्मेन्द्र ने किया था उद्घाटन
Arvind Kumar
March 7th 2020 12:17 PM
करनाल। (डिंपल चौधरी) नेशनल हाईवे पर स्थित ही मैन ढाबा ज़िला प्रशासन ने सील कर दिया। प्रशासन को जानकारी मिली थी कि इस ढाबे पर अवैध निर्माण का कार्य चल रहा है जिसके चलते नगर निगम ने 2 बार ढाबे के मैनेजर को नोटिस भी भेजा। लेकिन उसके बाद भी यहां पर अवैध रूप से निर्माण कार्य चलता रहा जिसके कारण नगर निगम के कर्मचारी, अधिकारी, तहसीलदार, पुलिस बल मौके पर पहुंचे और ढाबे को सील कर दिया।