ढहता लोकतंत्र! पंजाब-हरियाणा में 112 सांसद-विधायक दागी, हाईकोर्ट ने मांगी थी रिपोर्ट

By  Vinod Kumar September 30th 2022 11:01 AM

पंजाब और हरियाणा ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में एक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है। पंजाब हरियाणा में 112 सांसद और विधायक दागी हैं। इन विधायकों और सांसदों के खिलाफ अलग अलग अदालतों में केस चल रहे हैं। इसकी जानकारी पंजाब और हरियाणा की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल एक स्ट्टेस रिपोर्ट से मिली है।

दरअसल पिछली सुनवाई में पंजाब हरियाणा हाइकोर्ट की फटकार के बाद पंजाब-हरियाणा ने यह जानकारी दी है। हरियाणा सरकार की तरफ स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के DIG पंकज नैन ने कोर्ट को जानकारी दी है कि राज्य में 13 पूर्व MP और MLA के खिलाफ कोर्ट में केस चल रहे हैं।

हरियाणा के कई दिग्गज नेता भी कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। इनमें पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राव नरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक रामकिशन फौजी, राम निवास, धर्मपाल छोक्कर, विनोद भ्याना, जरनैल सिंह, बलराज कुंडू, सुखबीर कटारिया और नरेश सेलवाल शामिल हैं।

वहीं, पंजाब सरकार ने स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट में दायर करते हुए बताया है कि पूर्व के साथ मौजूदा MP और MLA के खिलाफ 99 केस अलग-अलग न्यायलयों में चल रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने ही सभी राज्यों के हाईकोर्ट से अपने राज्यों में आपराधिक केसों में संलिप्त MP और MLA की जानकारी मांगी थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने अपने-अपने क्षेत्राधिकार के राज्यों से इसकी जानकारी मांगी थी।

Related Post