हेमंत सोरेन बने झारखंड के मुख्यमंत्री, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु ने दिलाई शपथ

By  Arvind Kumar December 29th 2019 02:57 PM

रांची। हेमंत सोरेन ने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ले ली। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ ही कांग्रेस की तरफ से विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने भी मंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली।

Hemant Soren takes oath as the Chief Minister of Jharkhand हेमंत सोरेन बने झारखंड के मुख्यमंत्री, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु ने दिलाई शपथ

बता दें कि हेमंत सोरेन दूसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हैं। उनके शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व विपक्ष के अन्य बड़े नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: डीपी वत्स बोले- हुड्डा का सीएम बनने का सपना अब नहीं होगा पूरा

—PTC News—

Related Post