himachal assembly election: पूरे देश से कांग्रेस हो रही खत्म, इनकी गुटबाजी का बीजेपी को चुनाव में मिलेगा फायदा: हंसराज

By  Vinod Kumar October 24th 2022 02:08 PM

चंबा/मंजूर पठान: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लगातार राजनीति गरमाने लगी है। कांग्रेस व भाजपा अपने अपने तरीके से लोगों को रिझाने का काम कर रही हैं। तीसरी बार चुराह विधानसभा क्षेत्र चुनाव लड़ रहे हंसराज ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

हंसराज ने पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं रहा है। हंसराज ने कहा है कि बीजेपी सरकार में इतना विकास हुआ है कि कांग्रेस पार्टी विकास के नाम पर वोट ही नहीं मांग सकती, उन्होंने कहा है कि पिछले 10 सालों में बेशुमार विकास भाजपा ने इस विधानसभा क्षेत्र में करवाया है, इस विधानसभा में चार अलग अलग डिविजन खोले गए हैं, इसके अलावा दो बीडीओ ऑफिस खोले गए हैं, उसके अलावा 2 डिग्री कॉलेज भी इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार के समय खुले हैं।

हंसराज ने कहा कि 246 के आसपास सड़कों का निर्माण करवाया गया है और 300 करोड़ में जल शक्ति विभाग के सौजन्य से भाजपा सरकार के समय में कार्य हुए ऐसे में कांग्रेस पार्टी किस विजन के साथ चुनाव लड़ रही है समझ से परे है जो पार्टी पूरे देश से समाप्त हो रही है उसके बारे में कुछ नहीं कहना है।

वहीं, दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी हंसराज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी कलह का लाभ भाजपा को मिलने वाला है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी गुटबाजी में बंटने की वजह से खुद परेशान हो गई है।

Related Post