गुजरात में हारने के बाद जीत गई केजरीवाल की AAP, झाड़ू पर देशभर में मिलेगा कॉपीराइट

By  Vinod Kumar December 10th 2022 11:39 AM

गुजरात में भले ही चुनावी नतीजे आम आदमी पार्टी के लिए निराशाजनक रहे हैं, लेकिन इन नतीजों के बीच से आम आदमी पार्टी के लिए एक सुखद खबर भी आई है। आम पार्टी को गुजरात के नतीजों ने राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है। आम आदमी पार्टी ने ये मुकाम सिर्फ 10 सालों में ही हासिल कर लिया। इस समय देश में बीजेपी, कांग्रेस समेत 8 पार्टियों को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है।  

राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए इन शर्तों में से किसी एक को पूरा करना जरूरी है 

तीन अलग-अलग राज्यों में लोकसभा की 11 सीटें जीत ले।

4 लोकसभा सीटों के अलावा चार राज्यों में 6% वोट हासिल कर ले।

कम से कम चार राज्यों में क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाए।

राष्ट्रीय पार्टियों को मिलती हैं ये सुविधाएं

राष्ट्रीय पार्टियों को उनके चुनाव चिन्ह पर कॉपीराइट मिलता है। यानि की इन पार्टियों का चुनाव चिन्ह देशभर में किसी भी उम्मीदवार को जारी नहीं किया जाएगा। अब देशभर में झाड़ू चुनाव चिन्ह सिर्फ आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को ही मिल पाएगा।

राष्ट्रीय पार्टियां चुनाव प्रचार में ज्यादा से ज्यादा 40 स्टार प्रचारकों को शामिल कर सकती हैं।  इन स्टार प्रचारकों की यात्रा का खर्च प्रत्याशी के चुनाव खर्च में नहीं जोड़ा जाता है।

राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय पार्टियों को subsidy rate पर party president और party office के लिए एक सरकारी बंगला किराए पर मिलता है।

आम चुनावों के दौरान राष्ट्रीय पार्टियों को आकाशवाणी पर प्रसारण के लिए ब्रॉडकास्ट और टेलीकास्ट बैंड्स मिलते हैं। यानी राष्ट्रीय पार्टियों को सरकारी चैनलों पर बात रखने का समय मिलता है।

राष्ट्रीय पार्टियों को नॉमिनेशन फाइल करने के लिए केवल एक प्रस्तावक की जरूरत होती है। अन्य पार्टियों को 2 प्रस्तावक चाहिए। गैर मान्यता प्राप्त पार्टियों और आजाद उम्मीदवारों को 5 प्रस्तावकों की जरूरत होती है।

राष्ट्रीय पार्टियों को मतदाता सूची के दो सेट मुफ्त में दिए जाते हैं। साथ ही इनके उम्मीदवारों को आम चुनावों के दौरान एक प्रति मुफ्त मिलती है।


Related Post