सीएम की शपथ के बाद एक्शन मोड में नजर आए सुखविंदर सुक्खू, बोले: जनता को दी गई हर गारंटी करेंगे पूरी

By  Vinod Kumar December 11th 2022 05:09 PM

शिमला: हिमाचल में सीएम पद की शपथ ग्रहण करने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। CM बनने के बाद सीएम सुखविंदर सुक्खू सबसे पहले उन्होंने टूटीकंडी बाल आश्रम जाने का फैसला लिया। यहां उनका बच्चों से मिलने का कार्यक्रम है।

CM पद की शपथ लेने के बाद मीडिया से बाचतीत में सुक्खू ने कहा कि कैबिनेट गठन के बाद हिमाचल में होने वाले कामों पर बात होगी। कांग्रेस ने जितने भी वादे किए गए हैं सभी वादों को पूरा किया जाएगा। जनता ने जो भरोसा जताया है, उसपर आंच नहीं आने देंगे।

पहली कैबिनेट बैठक में वह ओपीएस यानी ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह राज्य को एक पारदर्शी और ईमानदार सरकार देंगे। सुक्खू ने कैबिनेट के विस्तार के बाद ही इन गारंटी योजनाओं को लागू करने को कहा है। कैबिनेट के गठन के बाद ही यह तय किया जाएगा कि कौन सी गारंटी योजना पहले लागू की जाए।

शपथ के बाद 58 वर्षीय सुक्खू ने चुनाव के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी की सराहना की और कहा कि पार्टी अपने चुनावी वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि नई सरकार बदलाव लाएगी। 

शपथ लेने के बाद मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हम सरकार बहुत अच्छे ढंग से चलाएंगे। जब सुखविंदर सुक्खू हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष थे तो मैं उस वक्त मंत्री था। प्रदेश की जनता ने जिस जोड़ी को चुना है, वह सुपरहिट है। अग्निहोत्री ने कहा कि हम प्रदेश की जनता से किए सभी वादे पूरे करेंगे। मिलकर काम करेंगे। 

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हम अपने घर में किसी को चोंच नहीं मारने देंगे। जनता ने हम पर जो भरोसा जताया है, उस पर आंच नहीं आने देंगे। कर्मचारियों से की गई OPS की गारंटी जरूर पूरी करेंगे। आज से कांग्रेस की वापसी की शुरुआत हो चुकी है। सबसे पहले देवभूमि में भाजपा का रथ रोका गया है।


Related Post