श्री राम पर राजनीतिक संग्राम, राहुल गांधी पर विज का तंज, कहा: पता नहीं कहां से हिंदू फिलॉसफी सीखते हैं

By  Vinod Kumar December 3rd 2022 06:00 PM

अंबाला/कृष्ण वाली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को भाजपा और आरएसएस की आलोचना की। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा वाले 'जय श्री राम' कहते हैं न कि 'जय सिया राम', क्योंकि वे सीता की पूजा नहीं करते हैं। राहुल गांधी के बयान पर अब गृहमंत्री अनिल विज ने पलटवार किया है।

अनिल विज ने कहा कि पता नहीं राहुल गान्धी कहां से हिन्दू फिलॉसफी सीखते रहे हैं और कौन इनको पढ़ा रहा है। वो भारतीय हैं या विदेशी हैं ये भी जानना जरुरी है। लोग जय श्री राम और जय सियाराम दोनों कहते हैं। लोग ये युगों युगों से करते आ रहे हैं। राम के नाम से उनको तिल मिलाहट है।

पहले ये कहते थे कि राम काल्पनिक है। पहले ये रामसेतु के बजूद को नहीं मानते थे। रामसेतु को नासा ने दिखाया इसके बाद ये चुप हुए। इन्होंने राम को लोगों के दिलों से निकालने का हर संभव प्रयास किया। राम लोगों के रोम रोम में रहता है। सारी कांग्रेस भी पूरी ताकत लगा दे इसके बाद भी वो राम को लोगों के मन से नहीं निकाल सकते।कांग्रेस के एक सांसद ने हाल ही में पीए मोदी की तुलना भस्मासुर की थी। इस पर अनिल विज ने कहा कि जब लोगों को हार सामने नजर आती है तो वो इस तरह के काम करते हैं। 

गुजरात चुनावों के दौरान भाजपा द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र में सिविल कोड को लागू किए जाने की घोषणा की है तो वहीं मध्यप्रदेश में भी इसे लागू करने की बात कही है। इस पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार के लिए सभी नागरिक एक समान होते हैं। उनके लिए कोई जाति क्षेत्र महत्व नहीं रखता। इसलिए इस सिविल कोड को सभी पर लागू किए जाने की बात की जा रही है। हरियाणा में भी हम उसके सभी बिंदुओं पर गौर कर रहे हैं जल्दी इसे लागू किया जाएगा।

Related Post