himachal assembly election 2022: मतदान के लिए बुजुर्गों का भी जोश हाई, 105 और 112 साल के मतदाता ने किया मतदान

By  Vinod Kumar November 12th 2022 02:45 PM

himachal assembly election 2022: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान जारी है। हिमाचल की सभी 68 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाता हैं। इनमें से 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिलाएं मतदाता हैं। 100 साल से अधिक आयु के 1190 वोटर्स हैं। जिला कांगड़ा की सुलह सीट पर सबसे अधिक 2936 वोटर्स हैं, जिनकी उम्र 80 वर्ष से अधिक है।

चंबा जिले में चुराह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लाधन मतदान केंद्र पर 105 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता महिला नारो देवी ने अपना वोट डाला। इसके साथ ही ग्राम पंचायत कोहाल की बूथ संख्या 122 पर एक 112 साल की मतदाता ने लढान पोलिंग बूथ पर मताधिकार का इस्तेमाल किया।

सोलन में 105 साल के दलिया राम ने बागेटू पोलिंग बूथ पर मतदान किया। चंबा विधानसभा क्षेत्र में 103 साल के प्यार सिंह ने पोलिंग बूथ पर आकर मतदान किया। प्यारे सिंह ने सभी युवाओं को मतदान करने की अपील की है। 

 चुनाव आयोग (Election Commission of India, ECI) ने 80 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए घर पर ही मतपत्र के जरिए वोट डालने की सुविधा दी है। इसके बाद भी नारो बुजुर्ग मतदान केंद्रों का रुख कर रहे हैं। 

हिमाचल प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 37.19 फीसदी मतदान हुआ है। अब तक मंडी में सब से अधिक वोटिंग हुई है। 

सोलन 37.90

सिरमौर 41.89

बिलासपुर 34.05

शिमला 37.30

मंडी 41.17

हमीरपुर 35.86

चंबा 28.35

कुल्लू 40.33

ऊना 39.93

कांगड़ा 35.50

लाहौल-स्पीति 37

किन्नौर में 35.0 फीसदी मतदान हुआ है।


Related Post