हिमाचल में कांग्रेस के 21 विधायक लापता, शिमला में बैठक से पहले सभी के फोन बंद

By  Vinod Kumar December 9th 2022 03:44 PM -- Updated: December 9th 2022 03:54 PM

शिमला: हिमाचल के शिमला में आज कांग्रेस के जीते हुए विधायकों की प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आज बैठक होनी है। पहले ये बैठक दोपहर बाद होनी थी, लेकिन बैठक से पहले ही कांग्रेस के 21 विधायक लापता हो गए है। सभी विधायकों के फोन भी बंद आ रहे हैं। 

बैठक में आज सीएम पद के नाम को लेकर चर्चा होनी थी, लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस के गुट ने 21 विधायकों को गायब कर दिया। शिमला संसदीय क्षेत्र के 7 विधायक, हमीरपुर के 2 विधायक, कांगड़ा के चार विधायक, चंबा का एक विधायक पहुंच से दूर बताए जा रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि इन विधायकों को बीजेपी ने नहीं कांग्रेस के ही एक गुट ने सीएम की कुर्सी के लिए गायब किया है। कांग्रेस में इस समय सीएम की रेस के लिए आधा दर्जन के करीब नेता लाइन में लगे हैं। सीएम की कुर्सी की जंग के लिए ये सारा सियासी खेल खेला जा रहा है। बताया जा रहा है कि आज प्रियंका गांधी आज इस बात का निर्णय लेंगी की कौन प्रदेश का अगला सीएम बनेगा। 

इन विधायकों को गायब करने का एक ही मकसद है हाईकमान के सामने अपना शक्ति प्रदर्शन करना, जिसके साथ सबसे अधिक विधायक होंगे उसका पलड़ा सबसे भारी होगा। कांग्रेस के लिए प्रतिभा सिंह, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, धनीराम शांडिल सीएम पद की रेस में हैं। कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर, आशा कुमारी भी सीएम की कुर्सी की रेस में थीं, लेकिन ये तीनों ही चुनाव हार गए हैं।  बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 40 सीटें मिली हैं। 

Related Post