कांग्रेस ने बनिहाल में रोकी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, केंद्र पर लगाया सुरक्षा ना देने का आरोप

Congress Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने आखिरी पड़ाव में है। इस यात्रा को सुरक्षा कारणों के चलते जम्मू कश्मीर के बनिहाल में रोका गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि यात्रा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं है। इसी के चलते इस यात्रा को रोकना पड़ रहा है। जब तक यात्रा में सुरक्षा को कड़ा नहीं किया जाता, तब तक यात्रा को आगे ले जाना खतरनाक है।

By  Vinod Kumar January 27th 2023 01:37 PM

Congress Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने आखिरी पड़ाव में है। इस यात्रा को सुरक्षा कारणों के चलते जम्मू कश्मीर के बनिहाल में रोका गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि यात्रा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं है। इसी के चलते इस यात्रा को रोकना पड़ रहा है। जब तक यात्रा में सुरक्षा को कड़ा नहीं किया जाता, तब तक यात्रा को आगे ले जाना खतरनाक है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल (Congress General Secretary KC Venugopa) ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा नहीं मिल रही है। हम राहुल गांधी को इस तरह से आगे नहीं जाने दे सकते। जब तक सुरक्षा नहीं मिलेगी हम आगे नहीं बढ़ेंगे। कांग्रेस ने कहा है कि फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा को रोका गया है। सुरक्षा मिलते ही दोबारा से यात्रा को शुरू किया जाएगा।  सुरक्षा में चूक का मसला सामने आते ही राहुल गांधी यात्रा को बीच में ही छोड़कर खन्नाबल को निकल गए। 

कांग्रेस ने भारत जोड़ो  यात्रा में पहले भी सुरक्षा कारणों पर चिंता जताते हुए गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखी थी। जम्मू कश्मीर की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने अपने ट्वीट में कहा कि प्रशासन भारत जोड़ो यात्रा को सुरक्षा देने में नाकामयाब रहा। सुरक्षा में चूक यूटी प्रशासन के अनुचित रवैये को दर्शाती है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा पुख्ता नहीं की जा रही है।

वहीं, आज नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। उन्‍होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी की इमेज सुधारने के लिए नहीं, बल्कि देश का माहौल सुधारने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने यात्रा में शामिल होने का कारण बताते हुए कहा कि उन्हें देश की छवि की ज्यादा चिंता थी। हम किसी व्यक्ति की छवि के लिए नहीं बल्कि देश की छवि के लिए इसमें शामिल हुए हैं।

बता दें कि कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में सात सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से अपनी यात्रा शुरू की थी। 125 दिनों में यात्रा 10 राज्यों के 52 से अधिक जिलों से गुजरकर आज कठुआ में पहुंची है। इस यात्रा को साढ़े तीन हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करनी है। 31 जनवरी को ये यात्रा जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त होगी। 


Related Post