Gujarat election results: गुजरात में कांग्रेस का शर्मनाक प्रदर्शन, बीजेपी ने जीती 156 सीटें...कांग्रेस के खाते में 17 सीटें

By  Vinod Kumar December 8th 2022 08:40 AM -- Updated: December 8th 2022 03:27 PM

Dec 8, 2022 03:27 PM

गुजरात में बीजेपी 159 सीटों पर आगे

गुजरात में बीजेपी 159 सीटों पर आगे हो गई है, वहीं कांग्रेस 15, आप 5 और अन्य 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।


Dec 8, 2022 02:58 PM

गुजरात में 12 दिसंबर को होगा शपथ

गुजरात में 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे गुजरात के मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। ये जानकारी बीजेपी प्रमुख सीआर पाटिल ने दी है।

Dec 8, 2022 12:26 PM

भूपेंद्र भाई पटेल हो सकते हैं गुजरात के सीएम

गुजरात में 10 और 11 दिसंबर को भूपेंद्र भाई पटेल सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।ो 


Dec 8, 2022 12:20 PM

आप के सीएम उम्मीदवार ईशुदान गढ़वी पीछे

गुजरात में आप के सीएम उम्मीदवार ईशुदान गढ़वी खंभालिया सीट से पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी गुजरात में 152 सीटों पर आगे चल रही है। 

Dec 8, 2022 12:19 PM

बीजेपी के उदय कांगड़ 11,178 वोट से आगे

गुजरात के राजकोट में राजकोट ईस्ट सीट से बीजेपी के उदय कांगड़ 11,178 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं, राजकोट ग्रामीण से बीजेपी की भानूबेन बाबरिया आगे चल रही हैं। राजकोट वेस्ट से दर्शिता शाह आगे चल रही हैं। 

Dec 8, 2022 11:49 AM

बीजेपी में जश्न का माहौल

गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 151 सीटों पर आगे चल रही है। यह आंकड़े चुनाव आयाग के हैं। कांग्रेस सिर्फ 18 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी 7 सीटों पर आगे है। 


Dec 8, 2022 11:31 AM

6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी कार्यालय पहुंचे

6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी कार्यालय पहुंच सकते हैं। गुजरात में बीजेपी को अब तक 149 सीटों पर बढ़त मिली है. वहीं, कांग्रेस 20 और आम आदमी पार्टी 8 सीटों पर आगे चल रही है। 

Dec 8, 2022 10:21 AM

भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया में आगे

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया में कुल 23,713 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी 150 सीटों पर आगे चल रही है। 


Dec 8, 2022 10:20 AM

बीजेपी को अभी तक 53.36 प्रतिशत वोट मिले

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों में अभी तक बीजेपी को 53.36, कांग्रेस को 26.62 और आम आदमी पार्टी को 13.51 प्रतिशत वोट मिले हैं।  

Dec 8, 2022 10:18 AM

मोरबी में बीजेपी आगे

मोरबी से बीजेपी उम्मीदवार कांतिलाल आगे चल रहे हैं। मोरबी में चुनाव से पहले हादसा हुआ था। इसमें 135 लोगों की मौत हो गई थी। 


Dec 8, 2022 10:07 AM

गुजरात में बीजेपी 150 पार

गुजरात विधानसभा चुनाव के अब तक के रुझानों में बीजेपी 150 के पार हो गई है। बीजेपी 152 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 18, आप 8 पर जबकि अन्य 4 सीटों पर आगे चल रही है। 


Dec 8, 2022 10:05 AM

भुज से ओवैसी की पार्टी ने अपना खाता खोला

गुजरात के भुज से ओवैसी की पार्टी ने अपना खाता खोला है। यहां से शकील मोहम्मद शमा आगे चल रहे हैं।

Dec 8, 2022 09:58 AM

गुजरात में बीजेपी ने रुझानों में पार किया बहुमत का आंकड़ा

गुजरात में बीजेपी एक बार फिर से 150 के नीचे आ गई है। बीजेपी के पास 147 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 23 सीटों पर और AAP 8 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य ने 4 सीटों पर बढ़त बनाई है।


Dec 8, 2022 09:56 AM

बीजेपी ने किया सरकार बनाने का दावा

वेजलपुर से बीजेपी प्रत्याशी अमित ठाकर ने कहा है कि गुजरात में एक बार फिर बीजेपी भारी बहुमत से डबल इंजन की सरकार बनाएगी।

Dec 8, 2022 09:28 AM

हार्दिक पटेल ने बढ़ाई बढ़त

वीरमगाम विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हार्दिक पटेल आगे और कांग्रेस प्रत्याशी लाखाभाई भारवाड़ पीछे चल रहे हैं। हार्दिक पटेल चुनाव से कुछ दिन पहले कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए थे।


Dec 8, 2022 09:12 AM

रविंद्र जड़ेजा की पत्नी आगे

 रविंद्र जड़ेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर नॉर्थ सीट से आगे चल रही हैं. 


Dec 8, 2022 08:55 AM

बीजेपी ने 117 सीटों पर बनाई बढ़त

गुजरात में आम आदमी पार्टी छह सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 40 सीटों पर आगे चल रह है। बीजेपी 117 सीटों पर आगे चल रही है।

Dec 8, 2022 08:47 AM

गुजरात में बीजेपी 130 सीटों पर आगे

शुरुआती रुझानों में अभी भी लगातार उलटफेर हो रहा है। बीजेपी इस समय 130 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 47 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी 3 और अन्य 2 सीटों पर आगे है।


गुजरात विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। गुजरात विधानसभा के 182 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था। 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। शुरुआती रुझानों में लगातार बीजेपी आगे चल रही है। बीजेपी इस समय 120 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 40 सीटों पर आगे चल रही है। आप सिर्फ 2 सीटों पर आगे है।


Related Post