कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ के घोटाले किए, अब भी इनका पेट नहीं भरा: अमित शाह

By  Vinod Kumar November 1st 2022 02:08 PM

himachal assembly election 2022: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव (himachal assembly election2022) प्रचार जोरों पर चल रहा है। बीजेपी-कांग्रेस के बड़े नेता प्रदेशभर में घूम-घूमकर रैलियां कर रहे हैं। जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं भाजपा कांग्रेस की सियासत भी वैसे ही बढ़ने लगी है। बीजेपी कांग्रेस दोनों ही पार्टियां जीत के दावे कर रही हैं। प्रियंका गांधी ने भी कल मंडी में रैली की थी।

डबल इंजन के सहारे बीजेपी एक बार फिर प्रदेश में सरकार रिपीट करने का दावा कर रही है। धीरे धीरे बीजेपी का चुनाव प्रचार भी तेज हो रहा है। चंबा के सिन्हुता ग्राउंड में बीजेपी प्रत्याशी विक्रम जरियाल के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे। 

शाह ने कहा कि  कांग्रेस के नेताओं के पास बस एक ही बात है, वह कहते हैं हिमाचल में रिवाज है एक बार कांग्रेस, एक बार भाजपा लेकिन अब नया रिवाज बनाना है, एक बार भाजपा, बार-बार भाजपा। केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, 2 जी, कॉमनवेल्थ, कोयला जैसे 12 लाख करोड़ रुपए के घोटाले किए हैं, लेकिन अभी भी पेट नहीं भरा तो हिमाचल में आए हैं, लेकिन अब लोकतंत्र है।   

अमित शाह ने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी विक्रम जरियाल को जिताकर चंबा के लोग मुख्यमंत्री और पीए मोदी का हाथ मजबूत करें। लोकतंत्र का पर्व आया है अब राजा रानी का जमाना नहीं रहा अब जनता का जमाना है। परिवारवाद पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र में भी मां बेटी की पार्टी और प्रदेश में भी मां बेटे की पार्टी है। युवाओं और महिलाओं को सिर्फ बीजेपी ने सम्मान दिया है। 

हिमाचल मेंटोपी की राजनीति पर बयान देते हुए अमित शाह ने कहा कि लाल टोपी भी भाजपा की होगी और हरी टोपी भी भाजपा की ही होगी। रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चंबा के भटियात और पूरे चंबा जिले में सड़कों का जाल बिछाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। सिर्फ भटियात विधानसभा में 28 करोड़ रुपये की लागत से रोड, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाए हैं।


Related Post