हिमाचल भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ तय की आक्रोश रैली की रणनीति

हिमाचल प्रदेश की भाजपा इकाई ने राज्य की सुख्खू सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में जिला स्तरीय आक्रोश रैली की रणनीति तय की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि काग्रेस सरकार के खिलाफ पूरे हिमाचल प्रदेश भर में जिला स्तरीय आक्रोश रैलियों का आयोजन किया जाएगा।

By  Jainendra Jigyasu March 7th 2023 01:44 PM -- Updated: March 7th 2023 01:46 PM

हिमाचल प्रदेश की भाजपा इकाई ने राज्य की सुख्खू सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में जिला स्तरीय आक्रोश रैली की रणनीति तय की है।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि काग्रेस सरकार के खिलाफ पूरे हिमाचल प्रदेश भर में  जिला स्तरीय आक्रोश रैलियों का आयोजन किया जाएगा। यह फैसला भाजपा विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में फैसला लिया  गया है। 

ज्ञात हो कि हाल ही में कुल्लू जिला में भाजपा ने आक्रोश रैली निकाली थी, जिसे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने संबोधित किया था। इसी क्रम में सात मार्च को हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जन आक्रोश रैली को संबोधित करेंगे। 10 मार्च को चंबा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार और देहरा में भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना भाजपा की आक्रोश रैलियों को संबोधित करेंगे। 11 को नूरपुर में पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर, बिलासपुर व मंडी में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सोलन में भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन आक्रोश रैलियों में भाग लेंगे। 12 मार्च को जिला पालमपुर और कांगड़ा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सिरमौर के नाहन में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, 13 मार्च को जिला महासू के ठियोग में आक्रोश रैली को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप संबोधित करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि 13 मार्च को भाजपा विधायक दल एकत्र होकर शिमला के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ राजभवन तक आक्रोश रैली निकालेगा,इसके बाद भाजपा का विधायक दल कांग्रेस सरकार के खिलाफ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को ज्ञापन सौपेगा। शिमला में विधायक दल की बैठक का आयोजन भी किया जाएगा। आक्रोश रैली के दौरान भाजपा के सभी पदाधिकारी, संसदीय क्षेत्र प्रभारी, सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, चुनाव लड़े प्रत्याशी, राज्यसभा एवं लोकसभा सांसद, सभी भाजपा विधायक, मंत्री अपने-अपने जिलों में भाग लेंगे। 

Related Post