महिला कोच से छेड़छाड़ मामला: संदीप सिंह को लेकर सरकार-विपक्ष के बीच तकरार, विज ने आरोपों पर किया पलटवार

महिला कोच छेड़छाड़ मामले में विपक्षी पार्टियां संदीप सिंह से इस्तीफे की मांग कर रही हैं। साथ ही सरकार पर संदीप सिंह का समर्थन करने के आरोप लगा रही हैं। खाप पंचायतों ने भी संदीप सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। अब इस मामले में अनिल विज ने विपक्ष को जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है।

By  Vinod Kumar January 15th 2023 04:36 PM

अंबाला/कृष्ण बाली:  महिला कोच छेड़छाड़ मामले में विपक्षी पार्टियां संदीप सिंह से इस्तीफे की मांग कर रही हैं। साथ ही सरकार पर संदीप सिंह का समर्थन करने के आरोप लगा रही हैं। खाप पंचायतों ने भी संदीप सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। अब इस मामले में अनिल विज ने विपक्ष को जवाब दिया है।

विज ने कहा कि इन्हें वास्तविकता का ज्ञान नहीं है। इसकी जांच हरियाणा पुलिस नहीं बल्कि चंडीगढ़ पुलिस कर रही है, जो वाक्य हुआ है उसकी जगह हरियाणा नहीं चंडीगढ़ है। अब यह विपक्षी पार्टियां बेमतलब ही आरोप लगा रही हैं। चंडीगढ़ पुलिस अपने तरीके से और निष्पक्षता से जांच कर रही है। जांच का जो भी नतीजा आएगा। उस पर कार्रवाई की जाएगी। जाएगी।

वहीं, खाप पंचायतें भी महिला कोच के हक में खड़ी हो गई हैं और हरियाणा सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है कि संदीप सिंह को तुरंत बर्खास्त करें वरना हरियाणा में बंद का ऐलान करने से भी संकोच नहीं किया जाएगा। सभी खाप पंचायतों को जवाब देते अनिल विज ने कहा कम से कम जांच तो होने दो जाच तक तो इंतजार करना ही पड़ेगा।

इसके साथ ही विज पूर्व सीएम हुड्डा पर भी बरसे। पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा था कि हरियाणा डबल इंजन नहीं बल्कि 2 मुही सरकार चल रही है। इस बयान पर विज ने पलटवार करते हुए कहा कि हुड्डा जी रोज नए डायलॉग चाट कर आते हैं। इन्हें छपास हो गया है। यह चाहते हैं कि मुझे रोज छपना चाहिए, इसीलिए वो इस तरह की बातें करते रहते हैं। डबल इंजन की सरकार इसलिए कहा जाता है, क्योंकि केंद्र और हरियाणा में हमारी सरकार है और दोनों सरकारें मिलकर हरियाणा के विकास के लिए काम कर रही हैं।

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा कर्नाटक में राहुल गांधी की तर्ज पर एक यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे हैं। इसको लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा की किसी ने राहुल गांधी की यात्रा को तो किसी ने देखा नहीं और सुरजेवाला का क्या है। वह तो वैसे ही हारा हुआ बंदा है। हरियाणा से हारकर गया है। यह कर्नाटक में जाकर क्या कर लेगा। अब इन्होंने टाइम पास करना है। इनके पास अब कुछ नहीं है ऐसे में अब यात्रा की नौटंकी कर रहे हैं।

Related Post